राजनीतिसरकारसामाजिक

जनसेवा से जनविश्वास की ओर – सुशासन तिहार का संकल्प:- हेमलता हरिशंकर चौहान

पुसौर:- रायगढ़ विधानसभा के जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोतमा में स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर अंतिम दिन का कार्यक्रम पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान शामिल हुई ।

इस समाधान शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी ,राशन कार्ड, अनुदान चेक तथा प्रेरणादायी महिलाओं को साड़ी प्रदान कर सम्मानित किये और जल बचाओ के लिए सभी जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ मिलकर जनताओं को शपथ दिलाई तथा नवजात शिशु बच्चियों को कीट वितरण किये l

इस कार्यक्रम में विष्णु देव साय सरकार के द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजना चलायें जा रहे है, उसके बारे में आम जनों को विभिन्न विभाग के द्वारा जानकरी दिया गया और जनताओं के आवेदनों का त्वरित निराकरण हेतु सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किये l

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता, पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, जनपद सभापति कृष्णा प्रधान, जनपद सभापति प्रतिनिधि प्रकाश गुप्ता, जनपद सभापति मुक्तेश्वर पंडा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सतवीर सिंह सत्ते, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोरंजन साहू,सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान,पुसौर मंडल महामंत्री श्री डिग्रीलाल पाईक, विजय गुप्ता, ग्राम पंचायत गोतमा के सरपंच ,पंच,सहित समस्त अधिकारी गण ,कर्मचारी गण, जनता गण, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे l

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button