
कार्यक्रम को मुख्य वक्ता जिला महामंत्रीअजय गोपाल जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष कैलाश पंडा जी ने किया संबोधित
बरमकेला:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के दिशा निर्देशानुसार आपातकाल दिवस” मण्डल स्तरीय कार्यक्रम आहूत किया गया था जिसमें कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष श्री मनोहर पटेल जी ने किया उसके पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला उपाध्यक्ष कैलाश पंडा जी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी द्वारा किये गए काला अध्याय आपातकाल काला दिवस जिस तरह से निजी स्वार्थ के कारण आजाद भारत वासियों के ऊपर थोपा गया था उसके बारे में विस्तार से जानकारी दिए उसके पश्चात् भारतीय जनता मण्डल बरमकेला प्रभारी एवं मुख्य वक्ता माननीय जिला महामंत्री अजय गोपाल जी द्वारा कांग्रेस के काले अध्याय के बारे में एवं उसके आगे कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर संविधान हत्या का झूठा आरोप लगाने के विषय को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से बतलाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महामंत्री श्री राजकिशोर पटेल जी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अजय गोपाल जी वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश पंडा जी मंडल अध्यक्ष मनोहर पटेल जी महामंत्री राजकिशोर पटेल अरविन्द पटेल पूर्व महामंत्री श्री गजानन गढतिया जी, मंडल उपाध्यक्ष जिताम्बर पटेल जी युवा मोर्चा अध्यक्ष जयकिशन पटेल पार्षद राजू नायक, बाबूलाल पटेल, अशोक अग्रवाल, युवा मोर्चा महामंत्री बलराम पटेल,आशिष चौहान मधुसूदन संजय चौहान, उग्रसेन चौहान श्रीवास जितेन्द्र गुप्ता, अविनाश पुरी गोस्वामी, प्रकाश चन्द्र बैरागी,रुकमण साहा, चंदू कुर्रे, चन्द्र शेखर यादव, घनश्याम निषाद, सहित अनेकानेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।






