
बरमकेला:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 123 वां एपिसोड को ग्राम मानिकपुर बुथ में शक्ति केंद्र प्रभारी जयप्रकाश पटेल एवं बुथ अध्यक्ष जयकुमार पटेल के उपस्थिती में मोबाईल के माध्यम से सुना गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आप सब इस समय योग की उर्जा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्मृतियों से भरे होंगे। इस बार भी 21 जून को देश दुनिया के करोड़ों लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया। आपको याद है 10 साल पहले इसका शुभारंभ हुआ।अब 10 साल से ये सिलसिला हर साल पहले से भी ज्यादा भव्य बनता जा रहा है।ये इस बात का संकेत है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने दैनिक जीवन में योग को अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमनें भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देखी।ये यात्राएं एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है।जब हम सच्चे मन से यात्रा करते हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और जो लोग इन यात्राओं में सेवा भाव से जुटे हैं उन्हें भी साधुवाद देता हूं।
मोदी जी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांगु शुक्ला एवं कटरा- श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का भी उल्लेख करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तार से देशवासियों को मन की बात के माध्यम से संबोधित किया।
मन की बात कार्यक्रम में पुर्व मण्डल महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही,वरिष्ठ नेता प्रेमकिशोर पटेल, शक्ति केंद्र प्रभारी जयप्रकाश पटेल,बुथ अध्यक्ष जयकुमार पटेल,सुनिल इजारदार, चित्रसेन निषाद उपस्थित थे।






