आस्थाछत्तीसगढ़पत्रकारसम्मानसंस्कृतिसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर सम्मानित होंगें आचार्य डॉ. कीर्तन सूपकार

।। प्राईड आफ भारत एवार्ड और छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार ।।

बरमकेला:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं ‘राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या 14 अगस्त 2026 शुक्रवार को समय दोपहर 3 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और समाज सेवा आचार्य डॉ. कीर्तन सूपकार, (ओंकार शक्ति केन्द्र बरमकेला) जी की उत्कृष्ट योग्यता, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और समाजहित के प्रेरणादायक पुरस्कार हेतु चयन किया गया है।

इनके सम्मान में “प्राईड आफ भारत अवार्ड” और “छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार” इस समारोह में प्रदान किया जायेगा।विदित हो कि राष्ट्रव्यापी प्रतिभाओं के अभिनंदन और सम्मान को समर्पित अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन 2026 का राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन भारतीय संस्कृति सैन्य सम्मान राष्ट्रनिर्माण की भावना को समर्पित है। इसका उद्देश्य देश के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों, समाज सेवियों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, कलाकारों, राष्ट्र सेवकों को सम्मान करना और समाज को प्रेरणा देना है। लिटिल जिनिअस अकेडेमिक कौंसिल, रेडियंट टैलेंट आफ वर्ल्ड रिकार्डस, ज्ञान उदय फाउण्डेशन, नेचरपाथ प्रोजेक्ट वर्ल्ड सेवन वंडर्स पब्लिकेशन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित है।

आचार्य डॉ. कीर्तन सूपकार, छत्तीसगढ़ और ओडिसा में शास्त्रीय पंडित ज्योतिषी के साथ साथ साहित्य की सेवा में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं एवं प्रखर वक्ता और उत्कृष्ट व्याख्याता के साथ साथ अपने संयमित जीवन, सामाजिक कल्याणकारी जन सेवा कार्य, आमजन के प्रति सद्भावना, कुशल व्यवहार, सहयोग की भावना, समाज के प्रति चिंतन और जीवन की सार्थकता से इन्होने जीवन्त अनुकरणीय परिभाषा दी है। इनके सकारात्मक प्रभाव से लोग प्रेरित होकर अपने जीवन पथ और विचारों में सुधार लाये हैं। अनेक अनेक घर परिवार आपसी मनमुटाव, कलह से मुक्त होकर इनकी प्रेरणा से सुखी है। दुर्व्यसन, नशामुक्ति, वृक्षारोपण, पर्यावरण आदि कार्यक्रमों में इनकी सहभागिता विशेष रहती है। गीत, संगीत, आध्यात्म-दर्शन और कल्याणमय प्रेरक प्रसंगों से समाज कल्याण हेतु इन्होने ओंकार शक्ति प्रोडक्शन का निर्माण किया है। यह ओंकार शक्ति केन्द्र आध्यात्मिक सेवा संस्थान के प्रतिष्ठाता है, जहां हजारों शिष्य और अनुयायी जनहित समाज सेवा कार्य करते हैं। आप आयुर्वेद में महारथ हासिल होने के साथ, अनगिनत भागवत व्यास से कथा करते हुये हजारों की संख्या में अनुयायियों के धर्मगुरू हैं।

पत्रकारिता में भी सक्रिय भूमिका के साथ आप समाज सेवा को समर्पित “भारतीय मानव अधिकार परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष है। आचार्य श्री के विचार और कार्य मानवीय मूल्यों की अहमियत के साथ समाज व सरकार के उत्तरदायित्व, कर्तव्यों के प्रति सजग करने वाली उत्कृष्ट संदेशों, प्रेरणादायाकों से युक्त होती है। हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान आदि कई योग्यताओं को धारण करते हुये आप ज्योतिष शास्त्र और पंचतत्व विज्ञान में डॉक्टरेंट की उपाधि से विभूषित हैं।विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी आचार्य डॉ. सूपकार जी को अनेक संस्थाओं ने सम्मानित किया है, जिसमें साहित्य के क्षेत्र में काव्य श्री सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, काव्य और कवि मंचों पर सम्मान, ज्योतिष शिरोमणी पुरस्कार (2024) ज्योतिष और पंचतत्व विज्ञान के शोध के लिये राष्ट्रीय सफलता सम्मान (2026), मानव अधिकर क्षेत्र में सर्टिफिकेट आफ आनर (2025,2026) समाज सेवा के क्षेत्र में अटल बिहारी बाजपेयी सेवा रत्न सम्मान (2025) ग्लोबल एचीवमेंट आफ आनर (2025) रविन्द्र नाथ टैगोर नेशनल एचिवमेंट एवार्ड, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार (2024) पत्रकारिता और स्तम्भ लेखन क्षेत्र में रचनात्क सम्मान, इंडियन प्रेस युनियन लाईफ टाईम मॅम्बरशिप के साथ धर्म और विज्ञान क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त है। बरमकेला क्षेत्र और छत्तीसगढ़ राज्य के गौरव आचार्य डॉ. कीर्तन सूपकार जी अखिल भारतीय आरण्यक ब्राम्हण समाज के प्रवक्ता है। ये भारतीय डाक विभाग में अपनी विशेष सेवा प्रदान कर चुके है।उनको प्राईड आफ भारत एवार्ड और छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से नवाजे जाने से समस्त मित्र, शुभचिंतक, परिवारजन, जनप्रतिनिधिगण, उनके शिष्य और अनुयायियों ने बधाई व शुभकामनायें दी है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button