कानूनसामाजिक

पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का बेहतर तरीके से करें संचालन, ग्रामीण को मिले अधिक से अधिक लाभ-सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास भीम सिंह



*पीएम आवास योजना ग्रामीण में पूरे प्रदेश में अव्वल रहने पर दी बधाई, कार्य प्रगति बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित* 

*प्रशिक्षण केन्द्र एवं निर्माणाधीन महतारी सदन का किया निरीक्षण*

*सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक*

रायगढ़, 30 जून 2025/ सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
            समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, महतारी सदन निर्माण, छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, यूपीआई टैक्स कलेक्शन एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा की गई। बैठक में सचिव श्री सिंह ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति पूरे प्रदेश में अव्वल होने पर बधाई देते हुए बेहतर कार्य प्रगति रखने हेतु प्रेरित किया। साथ ही यूपीआई के माध्यम से पंचायतों में  डिजिटल टैक्स कलेक्शन के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के प्रभावी तरीके से संचालन के निर्देश दिए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
           सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री सिंह ने रायगढ़ जिले में अपने कार्यकाल के दौरान जिले के अंतिम छोर तक जनसंपर्क और कार्यों की चुनौती एवं उसके समाधान का जिक्र भी किया। बैठक में उप संचालक पंचायत श्री नीलाराम पटेल, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महेश पटेल, कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला पंचायत के सभी योजना प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।
*विभिन्न केन्द्रों का किया निरीक्षण*
सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री भीम सिंह ने आज प्रशिक्षण केन्द्रों एवं निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण करते हुए क्लासरूम, ट्रेनिंग हॉल का अवलोकन किया एवं ट्रेनिंग संबंधी जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण हेतु वीसी व्यवस्था के साथ ही बेहतर ट्रेनिंग हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र में आवश्यकतानुसार लिस्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए, ताकि और बेहतर सुविधाएं मुहैय्या कराया जा सके। इसके पश्चात वे भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भी पहुंचे। उन्होंने विभिन्न क्लासों में चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। इस दौरान वे मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण, कम्प्यूटर एवं ब्यूटी पार्लर कक्ष पहुंचे। उन्होंने मशरूम उत्पादन प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण संबंधी जानकारी लेते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले मशरूम के किस्म, उसके फायदे एवं बिक्री संबंधी कार्ययोजना जानकारी ली। इसी तरह कम्प्यूटर क्लास में ओपीएस लगवाने एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्यूटी पार्लर कक्ष में प्रशिक्षणार्थियों से ब्यूटी पार्लर संबंधी बेसिक जानकारी ली। उन्होंने उनके क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की मांग की भी जानकारी ली, ताकि उन्हें बेहतर लाभ मिल सके। इस दौरान उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के प्रशिक्षणार्थियों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु शहरी क्षेत्र के ब्यूटी पार्लर में विजिट करवाने के निर्देश भी दिए। मौके पर उन्होंने रसोई कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
            सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री सिंह ने गढ़उमरिया के निर्माणाधीन महतारी सदन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन महतारी सदन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वीकृति पश्चात समय-सीमा की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में स्वीकृत महतारी सदन एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी भी ली।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button