सामाजिकराजनीति

स्व.हीरामती पटेल के दशकर्म सह गंगभोज कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बरमकेला: ग्राम कंचनपुर निवासी श्री गंगाप्रसाद पटेल की धर्मपत्नी एवं श्री शिवदयाल पटेल की पूज्य माताजी स्व. हीरामती पटेल जी के निधन उपरांत आज दोपहर 12:00 बजे उनके निज निवास पर दशकर्म सह गंगभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने स्वर्गीय हीरामती पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से श्री कैलाश नायक जी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)श्री चूड़ामणि पटेल जी (जिला भाजपा सोशल मीडिया संयोजक)श्री राधामोहन पाणिग्राही जी (किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष)श्री राजकिशोर पाणिग्राही (पूर्व मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा सरिया) श्री मुरलीधर पटेल जी (प्राधिकृत अधिकारी)श्री गणपति नायक जी (पूर्व जनपद पंचायत सदस्य)श्री संजय चौधरी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा लेंध्रा) श्री आशिष नायक इसके अलावा बड़ी संख्या में ईष्ट-मित्र, ग्रामीण एवं बंधु-बांधव उपस्थित रहे। सभी ने शोकसंतप्त पटेल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button