राजनीतिसामाजिक

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बरमकेला मंडलपरिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न

बरमकेला:- कल दिनांक 25 जुलाई 2026, शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, बरमकेला मंडल की परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बरमकेला मंडल के नवनियुक्त *प्रभारी श्री पवन साहू जी के साथ सह प्रभारी श्री माधव पटेल जी* सम्मिलित हुए । उनके आगमन पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर भाजपा बरमकेला मंडल अध्यक्ष श्री राज किशोर पटेल जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री जय किशन पटेल जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा बरमकेला मंडल अध्यक्ष श्री गोकुल विश्वकर्मा जी महामंत्री भाजयुमो श्री अजय पटेल जी, किशन साहू जी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।बैठक में संगठन द्वारा संचालित “भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्यता अभियान 2026” को प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button