शिक्षासंगठनसामाजिक

डाइट व्याख्याता संतोष पटेल हुये सम्मानित,अखिल भारतीय अघरिया समाज का उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान संपन्न

धरमजयगढ़:- अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति की बैठक और उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आज 20/01/23 को अघरिया सदन रायगढ़ में संपन्न हुआ।
आदरणीय प्रकाश नायक विधायक रायगढ़ के मुख्य आतिथ्य और भुवनेश्वर पटेल केंद्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज की अध्यक्षता में विशिष्ठ अतिथि निराकार पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़, कमल किशोर पटेल थाना प्रभारी जूट मिल रायगढ़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती गेसमोती पटेल, कोषाध्यक्ष द्वारिका पटेल, महासचिव दीनदयाल पटेल, सचिव धनंजय पटेल, महिला सयोंजिका श्रीमती प्रेमशिला नायक शिक्षा सचिव रूपानंद पटेल उपस्थित रहे।
अध्यक्षीय आसंदी से अपने उद्बोधन में प्रकाश नायक ने अघरिया समाज के लोगों द्वारा हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर हर्ष व्यक्त किया। आपने अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लोगों को संगठित कर विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित करने की प्रशंसा की। आपने आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा अघरिया धाम के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में 60 से अधिक उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं का प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में डाइट धरमजयगढ़ में कार्यरत प्रतिनियुक्त व्याख्याता संतोष कुमार पटेल भी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किये गए।
कार्यक्रम में उक्त अतिथि और पदाधिकारियों के अलावा ओडिशा से आए सुबोध पटेल, नरेश्वर सैलानी, ओमकुमारी पटेल, प्रेमशंकर चौधरी, दुलेंद्र पटेल, मनीष चौधरी के साथ ही साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों में लक्ष्मीकांत पटेल, चंद्रशेखर चौधरी, डमरूधर पटेल, टीकाराम पटेल के अलावे सुकांति नायक, गिरिजा पटेल और विभिन्न केंद्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी ने अपनी सहभागिता निभाई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button