शिक्षासामाजिक

आईटीआई पुसौर में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ: अभ्यर्थी 23 जुलाई तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

रायगढ़, 16 जुलाई 2025/ रायगढ़ जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पुसौर में संचालित विभिन्न व्यवसायों की रिक्त सीटों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें एक वर्षीय एनसीवीटी व्यवसाय -कोपा, वेल्डर (फेब्रिकेशन एंड फिटिंग), मैकेनिक डीजल तथा द्विवर्षीय एनसीवीटी व्यवसाय-इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर शामिल हैं।
            इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई 2025 तक वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं आयु 14 वर्ष या अधिक निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, पुसौर से संपर्क कर सकते हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button