
रायगढ़:- स्वास्थ्य विभाग में आये दिन कई प्रकार का योजनाओं का सफल संचालन होते रहता हैं इसी तारताम्या में रायगढ़ कलेक्टर और मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जी के निर्देशन और खण्ड चिकित्सा अधिकारी श्री हितेश जायसवाल जी और बीपीएम श्री वैभव डिओड़िया जी के कुशल मार्गदर्शन में जनसंख्या स्थिरिकरण पखवाड़ा दिनांक 11जुलाई से 18 जुलाई तक मनाया जा रहा हैं। जिसमें लोगों कों परिवार नियोजन, दो बच्चों के बीच में कम से कम 3 साल का अंतर रखने कि सलाह दिया जा रहा हैं ।
पी एच सी डुमरपाली में भी जनसंख्या स्थिरिकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री मति ममता पटेल जी ने सरकार द्वारा चलाया जा रहा जनसंख्या स्थिरिकरण पखवाड़ा के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि महिलाओं कों दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए कॉपर – टी लगवाने, गर्भनिरोधक गोलियां खाने महिला नसबंदी, अंतरा इंजेक्शन लगवाने कि सलाह दिया और पुरुष वर्गो कों, निरोध,पुरुष नसबंदी( NSVT)करवाने कि सलाह दिया। यदि लोंग बच्चों के बीच में अंतर रखेंगे तो बच्चा भी अच्छा रहेगा और माँ भी स्वस्थ रहेगी साथ ही आगे ज़ब फिर से बच्चा लेना चाहेंगे तो उनको फायदा होगा।
उक्त कार्यक्रम में पी एच सी डुमरपाली से डॉ निकिता पाण्डेय, युगल पटेल RMA, कार्तिक चौहान नेत्र सहायक अधिकारी,भीम देवांगन MLT,नील कुमार पटेल RHO, कुमुदनी सिदार, सोनल सारथी स्टॉप नर्स, खेस सिस्टर, देवना बाई चौहान,भोज राम सारथी साथ ही ईलाज के लिए आये अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें।






