
बरमकेला:- जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में छात्रसंघ के नेतृत्वकर्ताओं का चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया के दौरान वहां के प्रचार्य अनिल पैकरा, व्याख्याताओं में अर्चना एक्का, लखनलाल झरिया, अनिल ग्वेल, भूषण प्रधान, संतोष पटेल, ब्रजेश द्विवेदी, स्पन्न मंडल, अजित नायक, मौजूद रहे। संस्थान के विभन्न पदों के लिए प्रशिक्षार्थियों का चयन हुआ जिसमे संस्थान नायक के रूप में केशव डनसेना, उप संस्थान नायिका के रूप में तनूजा साहू, द्वितीय वर्ष कक्षा कप्तान लोचना नायक एवं उपकप्तान आशीष सिदार, संस्थान के अनुशाशन प्रभारी के लिए हेमंत यादव,

निकिता चौहान, दिनेश राठियासांस्कृतिक प्रभारी के लिए रीना साहू, मोनिका खुटे, आरती ढाली, कुलदीप खुटे, अंजली लड़का, स्वछता प्रभारी के लिए खिलेश्वरी पटेल, मुकेश सिदार, क्रीड़ा प्रभारी कोमल साव, निर्मल राठिया, बागवानी के लिए संतोष राठिया, पुष्पा पटेल योगा प्रभारी नरेंद्र साहू एव अरुण गुप्ता, प्रथम वर्ष कक्षा नायक दीपक पटेल, नीलम पटेल को चुना गया डाइट के प्रचार्य ने सभी को छात्र परिषद के नए सदस्यों को उनके चयन पर बधाई दी। संस्थान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कहा कि छात्र परिषद के सदस्य संस्थान के समग्र विकास में अपना रचनात्मक सहयोग दें।






