मनोरंजनशिक्षासम्मेलनसंस्कृतिसामाजिक

कुम्हारी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हुआ स्थानीय कवियों का सम्मान

कवि हेमचंद गढ़तिया(ओज), श्रृकवि आलोक डनसेना(श्रृंगार),कवि त्रिनाथ राणा(श्रृंगार) महेंद्र मांझी(श्रृंगार) का हुआ सम्मान

बरमकेला अंचल के धार्मिक और साहित्यिक ग्राम कुम्हारी में चतुर्थ वर्ष भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश प्रदेश के साहित्यकार जुटे तथा इस कवि सम्मेलन में स्थानीय कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस भव्य कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय संजय भूषण पाण्डेय जी, अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ अभिलाषा नायक, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर नायक, संरक्षक पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बरमकेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल, माननीय मोती राम पटेल, भाजपा लेध्रा मंडल अध्यक्ष शारदा मालाकार, जनपद सदस्य गणेशी सिदार, जनपद सदस्य इजरदार , कटंगपाली सरपंच प्रतिनिधि दाता मिरि, बरपाली सरपंच जगन्नाथ पटेल, उपसरपंच प्रतिनिधि बृजलाल पटेल, गणमान्य नागरिकों में लक्ष्मीकांत चौधरी, श्यामकुमार चौधरी, पुरुषोत्तम पटेल, नीलांचल चौधरी, रायगढ़ से रितेशजी, थाना प्रभारी बरमकेला बेक सर जी एवं ग्रामवासियों गौरवमई उपस्थिति रही।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का संचालन निरंतर चतुर्थ वर्ष सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग्य गीतकार शशिभषण जी ने किया तथा श्रोताओं को खूब है हंसाया। प्रथम कवि के रूप में महाराष्ट्र से आए सुप्रसिद्ध हास्य कवि सफर जौनपुरी ने बहुत अच्छी शुरुवात की वहीं वाह भाई वाह फेम विख्यात कवि बंशीधर मिश्रा ने श्रोताओं को खूब हँसाया, आजाद वतन वर्मा ने ओजस्वी कविता पाठ से सबका मन मोह लिया, आन डिमांडेड कवि शरद यादव अक्स ने खूब समा बांधा, सुप्रसिद्ध श्रृंगार कवयित्री सोम प्रभा नूर ने सु मधुर काव्य पाठ से सबका मंत्रमुग्ध किया वहीं संयोजक कमलेश यादव ने भी प्रशंसनीय काव्य पाठ किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button