
बरमकेला:- विकासखंड बरमकेला अंतर्गत आने वाले ग्राम झाबड़ में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य विलास तिहारु राम सारथी शामिल हुई और कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया जिसमे कार्यक्रम की शुरुवात माध्यमिक स्कूल के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया गया।

जिसमे मुख्यरूप से विद्यानंद सिदार सरंक्षक व संचालक,रामपाल नायक समिति अध्यक्ष,पिंटू नायक उपाध्यक्ष,लोचन नायक मुख्य व्यवस्थापक, दुष्यंत साहू उपसरपंच प्रतिनिधि,ब्रम्हानंद पटेल आर आई सेवानिर्वित्त, मोहिन खान पंच और झाबड़ के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल के शालेय परिवार के साथ साथ गांव के समस्त नागरिक उपस्थित रहे।






