
बड़ी खबर इस वक्त की… सरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ा हादसा टल गया है। सुबह करीब 9 बजे विक्रमपाली किंकारी नाले में एक स्विफ्ट कार पानी के तेज बहाव में जा गिरी। लेकिन राहत की बात ये है कि कार में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक ये कार उड़ीसा के भुक्ता निवासी प्रेम पटेल की बताई जा रही है। घटना के समय प्रेम पटेल का छोटा भाई कार चला रहा था, जो बिलासपुर से घर वापस लौट रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क के ऊपर से तेज पानी बह रहा था। पहले एक ट्रक गुजरा और उसके ठीक पीछे ये कार भी बहाव में जा गिरी। हादसे के पीछे ड्राइवर की लापरवाही और सड़क पर बेरिकेट न होना मुख्य वजह मानी जा रही है।
फिलहाल किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन ये घटना प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा इंतज़ामों पर बड़े सवाल खड़े करती है।






