सम्मानसामाजिक

छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: सारंगढ़ के सुनील झरिया “यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड” से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित!

समाजसेवा को मिली राष्ट्रीय पहचान: सुनील झरिया को दिल्ली में “यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड” से नवाजा गया!

सारंगढ़, छत्तीसगढ़ : सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सारंगढ़ जिले के निवासी सुनील झरिया को निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट्स) द्वारा देश के “यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह का प्रथम दिवस भारत मंडपम, दिल्ली और शेष कार्यक्रम करनाल (हरियाणा) में आयोजित रजत जयंती स्थापना समारोह के अवसर पर हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मॉरीशस के महामहिम राष्ट्रपति थे, समारोह में उपस्थित पूर्व उद्योग मंत्री (हरियाणा) श्री शशिपाल मेहता एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड के उपाध्यक्ष श्री संजय पंजवानी, जापानऔर रशिया के निफा साथी, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ने सुनील झरिया को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर देशभर से आए अनेक समाजसेवियों, कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति भवन एवं कुरुक्षेत्र का भ्रमण भी किया, जो प्रतिभागियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।

सम्मान प्राप्त कर सुनील ने भावुक होकर कहा –
“यह पुरस्कार मेरे लिए गर्व का विषय है। यह केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे परिवार, साथियों, युवाओं और सभी के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। यह सम्मान मुझे और अधिक ऊर्जा एवं संकल्प के साथ समाजसेवा की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।”

सम्मान की इस खबर से सुनील के परिवारजन अत्यंत प्रसन्न और गौरवान्वित हैं। परिवार का कहना है कि सुनील ने बचपन से ही समाज सेवा के प्रति गहरी रुचि दिखाई और आज उनकी यह उपलब्धि पूरे परिवार, गाँव और जिले के लिए गर्व का क्षण है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button