सरकारसामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

स्वस्थ नारी” “सशक्त परिवार” थीम अभियान का हुआ सफल आयोजन

रायगढ़:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी सोच और हमारे देश के नारीयों को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री जी के इसी सोंच को साकार करते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत जी के निर्देशन और लोइंग के बी एम ओ डॉ हितेश जायसवाल जी के विशेष मार्गदर्शन में पुरे ब्लॉक में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के थीम पर दिनांक 17.09.2025 से 02.10.2025 तक कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में हर दिन अलग अलग गतिविधि किया जायेगा जिसमें लोगों का NCD स्क्रिनिंग, हीमोग्लोबिन जाँच एवं योगा,8वाँ पोषण पखवाड़ा, मातृ वंदना योजना के तहत छूटे हुए लोगों का फिर से फार्म भरना आदि इस कार्यक्रम के अंतर्गत किया जायेगा।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार थीम पी एच सी -डुमरपाली में भी मनाया गया इसके बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ निकिता तिवारी जी ने यशवस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यदि घर कि नारी स्वस्थ, शिक्षित और मजबूत नई होगी तो फिर परिवार कैसे सशक्त और मजबूत बनेगा। उन्होंने बताया कि एक नारी दो परिवार को अच्छा और मजबूत बनाती हैं इसलिए उनकी खानपान, रहन-सहन, शिक्षा-दीक्षा आदि को विशेष ध्यान देना अति आवश्यक है।डॉ तिवारी ने आगे लोगों को बताते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक प्रकृति प्रदत्त चीजें उपयोग में लानी चाहिए,हमें किस प्रकार से नित्य भोजन में आयरन, प्रोटीन, विटामिन जैसे पोषक तत्वों का समावेश करके स्वयं और अपने परिवार के हरेक सदस्य को स्वस्थ एवं सशक्त बना सकते हैं।

इसी तारतम्या में श्रीमती ममता पटेल ग्रामीण चिकित्सा सहायक जी ने बताया कि नारी ही वह शक्ति हैं जो एक घर, परिवार, समाज और देश को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए प्रबल जिम्मेदार होती हैं, आगे उन्होंने बताते हुए कहा कि नारियों को माहवारी स्वच्छता में सेनेटरी पेड इस्तेमाल करने, खून कि कमी से बचने के हरा साग सब्जी का उपयोग करने कि सलाह दिए। आज हमारे देश के महिलाओं ने भी हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहें हैं।

नेत्र सहायक अधिकारी कार्तिक चौहान जी ने बताया कि “स्वस्थ नारी “सशक्त परिवार थीम के बारे में बताया और स्कूली बच्चों एवं लोगों का नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद,कॉर्निया अल्सर, ग्लूकोमा,नेत्रदान,आदि नेत्र रोगों के बारे में जानकारी दिया। और कहा कि यह सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में भी मनाया जा रहा हैं।
इस अवसर पर पी एच सी -डुमरपाली के स्टॉफ श्रीमती कुमुदनी सिदार, श्रीमती शास्त्री खेस, श्रीमती देवना बाई चौहान, कु. नेहा यादव, नील कुमार पटेल, हेमंत पटेल, डोलेश्वर मेहरा, भोज राम सारथी,कार्तिक चौहान नेत्र सहायक अधिकारी, अजय किशोर बड़ा फार्मासिस्ट जी ने उक्त कार्यक्रम कि भूरी भूरी प्रशंसा किया और इनके साथ साथ हॉस्पिटल में जाँच के लिए आये मरीज एवं उनके परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button