राजनीतिशिक्षासंगठनसामाजिक

सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार में कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल ने किया महिला सेवा समिति की तारीफ

रायगढ़। 26 जनवरी गुरुवार को रायगढ़ के पूर्वांचल का प्रसिद्ध बटमूल आश्रम में उत्कल ब्राम्हण महिला सेवा समिति द्वारा सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्कल ब्राहमण महिला सेवा समिति के पद अधिकारियों के आग्रह पर कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल पूर्वांचल के बटमूल आश्रम पहुंचे।सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार कार्यक्रम की भव्यता को देख कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल ने महिला सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं उत्कल ब्राह्मण समाज के सभी सहयोगी साथियों की जमकर तारीफ की है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतना भव्य आयोजन करना कोई साधारण बात नहीं है। महिलाओं के सतत परिश्रम और समाज के एकजुटता के कारण ही यह कार्यक्रम सफल हो पा रहा है। सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार कार्यक्रम की शुरुआत 25 जनवरी बुधवार दोपहर 2 बजे चारकर्म कार्य से शुरू होकर 26 जनवरी गुरुवार को सावित्री प्रदान एवं ब्रतोपनयन संस्कार भंडारा भोज के कार्य के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 12 बच्चों का सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार कार्य संपन्न कराया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कल ब्राम्हण महिला सेवा समिति के साथ-साथ उत्कल ब्राह्मण समाज के सभी वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा है।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल की उपस्थिति को लेकर उत्कल समाज के लोग काफी उत्साहित नजर आए। समाज के महिलाओं का निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उत्कल ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष श्रीमती आशा पंडा ने समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों का भी आभार व्यक्त किया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button