
बरमकेला:- नवरात्रि के अवसर पर मां अम्बे के दरबार में पावन ग्राम कटंगपाली में नव दुर्गा समिति द्वारा भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका संयोजन ग्राम कुम्हारी के दमदार कवि और सुप्रसिद्ध संयोजक कमलेश यादव जी ने किया मंच का सफल संचालन छत्तीसगढ़ के हास्य, व्यंग्य के सुप्रसिद्ध कवि और गीतकार आदरणीय शशि भूषण स्नेही (बिलाईगढ़) ने किया। साथ ही सुंदर सुमधुर गीतों से सब को मंत्र मुग्ध किया। श्रृंगार कवयित्री सोमप्रभा तिवारी नूर द्वारा माॅं शारदे की वन्दना की गई। हास्य के सुप्रसिद्ध कवि आचार्य सफर जौनपुरी जी ने अपने मजाकिया अंदाज से सबको खूब हंसाया। छत्तीसगढ़ में हास्य के सुप्रसिद्ध कवि जमुना जवान गोरा जी ने श्रोताओं को अपने हास्य से लोटपोट कर दिया। श्रृंगार की बेहतरीन कवयित्री पूर्णिमा चौधरी पिंकी ने अपने गीतों और मुक्तकों से जबरदस्त शमा बांधा । छत्तीसगढ़ की सबसे व्यस्ततम सुप्रसिद्ध कवयित्री सोमप्रभा नूर जी ने अपनी सुरीले अंदाज में बेहतरीन गीतों और मुक्तकों से श्रोताओं को आनंदित किया। ओज के कवि जयंत यादव ने श्रोताओं के दिलों में देशभक्ति से परिपूर्ण कर नया जोश और उमंग भर दिया। हास्य श्रृंगार के जबरदस्त कवि कमलेश यादव धाकड़ जी ने अपनी हास्य रचनाओं से गांव के लोगों को खूब हॅंसाया, गुदगुदाया। इस प्रकार हास्य कवि सम्मेलन में सभी कवियों को सुनकर कटंगपाली के श्रोता बहुत ही आनंदित हुए और अंत तक दर्शकों की संख्या बनी रही। कार्यक्रम का आभार ग्राम के सरपंच ऊषा दाता मिरि द्वारा किया गया। गांव में कविता का प्रवाह और इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है।






