राजनीतिसंगठनसामाजिक

सारंगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

सारंगढ़, 02 अक्टूबर 2025: भाजपा जिला कार्यालय चंदाई, सारंगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान और लालबहादुर शास्त्री के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद किया। जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने भी अपने उदबोधन में दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता जगनाथ केशरवानी ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमित रिंकू तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खुंटे, श्रीमती चंचला महिलाने, जिला पंचायत सदस्य संतोषी खटकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बैजंती लहरे, अरुण गुड्डू यादव, अरविंद खटकर, मनोज मिश्रा, कुमार टंडन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक दीनानाथ खुंटे ने सभी को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प कराया और आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण

इसके अतिरिक्त, राजापारा स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भाजपा मंडल सारंगढ़ नगर के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नारे लगाकर शास्त्री जी के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश बानी, पार्षद सत्येंद्र बरगाह, वीरेंद्र निराला, प्रकाश अग्रवाल, अवधेश ठेठवार, चंद्रिका ठाकुर, समीर सिंह ठाकुर, राजेश जायसवाल सहित जिला भाजपा पदाधिकारी और मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह आयोजन दोनों महान नेताओं के प्रति सम्मान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button