
सारंगढ़/ नए जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ गठन के बाद आधार कार्ड में जिला का नाम अपडेट करना आवश्यक है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार को आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के आम नागरिक आधार कार्ड जिला परिवर्तन के लिए अपडेट कराने आधार कार्ड सेंटर के चक्कर काट रहे।ग्रामीणों के बताये अनुसार आधार कार्ड सुधारने व अपडेट के लिए सरकार द्वारा प्रति आधार कार्ड 75 रुपये निर्धारित किया जाना व आधार कार्ड सेंटर में अतिरिक्त 50 से 60 रुपये लिया जा रहा है इसी तरह प्रति आधार कार्ड में अपडेट के नाम से 125 से 135 रुपए लिया जाना जनता के साथ सरकार की बहुत बड़ी धोखा है। भाजपा सरकार आधार कार्ड अपडेट के नाम पर जिले में लूट मचा रखा है।जिले में कुल जनसंख्या लगभग 6 लाख 17 हजार 2 सौ 52 है। निर्धारित राशि के अनुसार 4 करोड़ 62 लाख 93 हजार 900 रुपये के अलावा आधार सेंटर में अवैध असुली हो रही है । जिसके जिम्मेदार सरकार है।इसी तरह जनता की राशि बेवजह नुकसान हो रही है। प्रवक्ता बाघे ने कहा कि सरकार जनताओ के हित को देखते हुये जिस तरह की बिना अपडेट किये जिले भर के वोटर आईडी को परिवर्तन करते हुए एक साथ तत्कालीन जिला को हटा कर वर्तमान जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ किया गया इसी तरह आधार कार्ड में भी किया जाए ताकि जनता को आर्थिक क्षति के साथ परेशानी से न हो।






