
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शा उ मा वि पड़िगाँव में दिनांक 13/ 11//2025 को तृतीय त्रैमासिक मेगा पीटी एम का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य एवं पालक गण समिलित हुये । जिसमें विगत दिनों सम्पन्न हुये तिमाही परीक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया । एवं प्राप्तांकों सेपालकों को अवगत कराया गया । विगत दिनों सम्पन्न स्वच्छता पखवाडा से पालकों एवं समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया। इसी प्रकार उल्लास योजना की भी जानकारी दी गई।
विद्यालय मैं शैक्षणिक स्तर में सुधार हेतु पालकों एवंसमिति के सदस्यों से सुझाव लिये गये । शैक्षणिक गुणवता सुधार के लिए मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न कक्षाओं में इस सत्र से अधिभार दिया जाना है इसकी सम्पूर्ण जानकारी शालाविकास समिति के सदस्यों एव पालकों को दिया गया पालकों को बताया गया कि विद्यार्थियों को तिमाही व छैमाही परीक्षा पर आवश्यक रूप से सम्मिलित होता है।
इस सत्र में बच्चों के परीक्षाफल सुधार हेतु प्रत्येक बच्चे हेतु मेन्टर नियुक्त कियागया है। इस कार्ययोजना के बारे में सभी को जानकारी दी गई। सभी पालकों से आग्रह किया गया कि प्रत्येकदिन बच्चों को दिये गये होमवर्क को पूर्ण करने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में लगातार अनुपस्थित बच्चो को प्रतिदिन स्कूल आने हेतु लगातार पालक सम्पार्क करने हेतु निर्णय लिया गया ।
जिन छात्रों के जाति निवास प्रमाणपत्र नहींबन पाये हैं अविलम्ब बनवाने हेतु कहा गया। 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाने के संबंध में चर्चा किया गया जिस पर निर्णय लिया गया कि बालदिवस पर विद्यालय में खेलकूद व विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाये व बालभोज का आयोजन किया जावे ।
आगामी समय में आयोजित होने वाली छैमाही परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु प्रत्येक शिक्षक को अभी से कार्ययोजना बनाने हेतु कहा गया।






