यातायातसामाजिक

परिवहन विभाग की लापरवाही से घर में खड़ी बाइक का कटा चालान,चांपा में रखे वाहन को बताया मोपका बिलासपुर मार्ग पर,2300 के चालान को रद्द करने पीड़ित ने लिखा आवेदन

जांजगीर चांपा/ दिनांक 22 नवंबर को चांपा निवासी अजय पाटले को चालान कटने का मेसेज आया कि आपके वाहन को मोपका सेन्द्रि बाई पास मार्ग पर देखा गया है और इंश्योरेंस और प्रदूषण के लिए 2000 और 300 का चालान काटा गया है। जबकि पीड़ित का वाहन कई दिनों से घर पर ही खड़ा हुआ था इसपर उन्होंने परिवहन विभाग बिलासपुर के अधिकारी से पत्र के माध्यम से उस दिन का फोटो मांग करते हुए चालान को रद्द करने शिकायत पत्र लिखा है ।

इस तरह की झूठी चालान की कार्यवाही और भी कई लोगों के साथ घटित हो चुकी है ।सरकार को और विभाग को आम आदमी को परेशानी से बचाने बिना फोटो और जांच चालान की कार्यवाही बंद करनी चाहिए।

चालान की कार्यवाही करने परिवहन विभाग द्वारा प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया गया है। इन कार्यवाही का अच्छा खासा कमीशन कंपनी को मिलता है इसीलिए छोटी से गलती पर भी तुरंत चालान काटकर जनता को प्रताड़ित किया जा रहा। जबकि दुर्घटना का कारण सड़कों का खराब होना और जानवरों के सड़कों पर बैठने का कारण को ऐसे ही नजरअंदाज कर लोगो की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है ।
बिलासपुर ढेंका के पास हाइवे से अन्दर आते ही रोड पूरी तरह खराब है और लालखदान तक सड़कों को चौड़ा करने की आवश्यकता है किन्तु इनपर ध्यान नहीं दिया जाता ।जनहित को प्राथमिकता न देकर विभागीय लाभ के लिए आम आदमी को परेशान करना कहां तक सही है ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button