
बरमकेला// ग्राम गोपालपुर के पटेल परिवार द्वारा स्वर्गीय दशरथ पटेल की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग का वर्णन किया जिससे सुनने के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक एवं जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार सहित ग्रामीण व आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु कथा का रसपान करने शामिल हुए।
इस के दौरान भाजपा नेताओं सहित सभी श्रद्धालुओं ने कथा व्यास से आशीर्वाद ग्रहण किया और कथा प्रसंगों को मंत्रमुग्ध होकर सुना। व्यास पंडित विजय पाणिग्राही (हिर्री वाले) ने श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़े पौराणिक प्रसंगों का सुंदर वर्णन करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कृष्ण जन्म कथा सुनकर उपस्थित जनमानस झूम उठा।
व्यास पंडित विजय पाणिग्राही बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए।जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा।
सभी श्रद्धालुओं ने कथा का लाभ उठाते हुए श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण किया और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। आयोजक परिवार ने सभी अतिथियों व भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक, भाजपा अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष नारायण बारिहा,लेंधरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शारदा मालाकार, महामंत्री दयाराम चौधरी, उत्तम पटेल, दयाराम पटेल, शोभाचंद मालाकार साहेबराम राणा सहित गांव व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त बृंद उपस्थित रहे।






