
बरमकेला:- ग्राम पंचायत बेंगची में व्हालीबाल प्रतियोगिता का निरंतर 47वां वर्ष का आयोजन होता आ रहा है इसी कड़ी में इस बर्ष भी ग्राम पंचायत बेंगची के डीपापारा स्थित ग्राउंड में इस महाकुंभ का आयोजन किया गया यह आयोजन दो दिनों का रहा इस महाकुंभ में कुल एक्कीस टिमों ने भाग लिया एवं अपने खेल का प्रदर्शन किए छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा दोनों प्रदेश की टीम एवं खिलाड़ीयों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिए द्वितीय दिवस समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बरमकेला प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि अरुण शर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशोर पटेल, क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य दिगम्बर नायक ग्राम पंचायत बेंगची सरपंच दूलार साहू, अरविन्द पटेल, धर्मेंद्र चौहान,सत्या निषाद गांव के गणमान्य नागरिक,गांव के पंच परमेश्वर एवं आस पास के सैकड़ों गांवों के एवं ओडिसा के कई गांवों के लोगों ने इस महाकुंभ का साक्षी बने।

सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों एवं गांव के पंचो गणमान्य नागरिक द्वारा सभी खिलाड़ियों को हाथ मिला कर परिचय लेते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया गया।

प्रथम पुरस्कार 11001 एवं कप ग्राम पंचायत बेंगची के सरपंच दूलार साहू के द्वारा दिया गया द्वितीय 5001एंव कप पुरस्कार नीता विवेक पटेल उपसरपंच ग्राम पंचायत बेंगची के द्वारा दिया गया तृतीय पुरस्कार 3001डिपेन्द्र साहू जी के द्वारा दिया गया चतुर्थ पुरस्कार सत्या निषाद महासचिव के द्वारा दिया गया।
महाकुंभ के प्रथम विजेता द्वारी ओडिशा की टीम रही वहीं उपविजेता गढपाली ओडिशा की टीम रही जब की तृतीय बेंगची की टीम वहीं चतुर्थ मुक्ता की टीम रही।






