
बरमकेला;- 77 वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत सरिया तहसील के ग्राम पंचायत नौघटा में सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल जी द्वारा पूजा अर्चना कर तिरंगा फहराया और तिरंगे झंडे को सलामी दिया तत्पश्चात राष्ट्रगान कर शहीदों को नमन कर के तिरंगा रैली निकाला गया। जिसमें सभी ग्रामवासी फूलचंद्र डनसेना, रतन पटेल, भुनेश्वर डनसेना, ललित डनसेना, दीपक डनसेना, जोतराम पटेल, शरद सारथी गांव वालों की उपस्थिति बनी रही तथा गांव के उप सरपंच अनिल सिदार, सचिव श्याम लाल और सभी पंच गढ़ आनंद राणा, सूरत पटेल, गणेश पटेल, दिनेश्वर पटेल, गौतम निषाद, पुनिदास मेहनत, हमचरण सारथी, सामका सिदार भी उपस्थित रहे।






