
मुख्य अतिथि श्री राधामोहन पाणिग्राही ने फहराया तिरंगा एवं ध्वज को दी सलामी
*दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड स्कूल टापर को जयप्रकाश पटेल द्वारा नगद राशि पुरस्कृत करने की घोषणा
शब्द मेल जिला ब्यूरो राम कुमार चौहान सारंगढ़ बिलाईगढ़:- जिला के विकासखण्ड बरमकेला अंतर्गत हायर सेकेण्डरी स्कूल साल्हेओना में हर्षोल्लास के साथ 77 वॉं गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं नारियल तोड़ कर पूजन अर्चन किया गया।लाल किले के तर्ज पर स्कूल के सेकेण्ड फ्लोर पर बने बालकानी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हायर सेकेण्डरी स्कूल के अध्यक्ष श्री राधामोहन पाणिग्राही जी ने झण्डा फहराया एवं ध्वज को सलामी दी। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया और देश के महापुरुषों को याद करते हुए जयघोष किया गया तत्पश्चात बच्चों का प्रभात फेरी निकाली गयी जो भारत माता चौक में सभी स्कूलों के बच्चे एकत्रित होकर भारत मां के मूर्ति के समक्ष पूजन आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत सत्कार किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति दी गई।शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राधामोहन पाणिग्राही ने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि भारत केवल जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि संविधान से चलने वाला एक जीवंत राष्ट्र है। किताबों से ज्ञान लेना जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार में उतारना,सच बोलना, नियमों का पालन करना, दूसरों को सम्मान करना और देश के लिए ईमानदारी से काम करना।आगे उन्होंने कहा कि अच्छा नागरिक बनना ही सच्ची देशभक्ति है। छोटे छोटे कर्तव्यों को निभाकर ही हम एक मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं।कार्यक्रम के दरम्यान एस एम डी सी के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अग्नु पटेल द्वारा घोषित पुरुस्कार की नगद राशि 5 हजार रुपए 12 वीं कला संकाय की छात्रा कु.टेकेश्वरी सामले को 90.8% प्रतिशत प्राप्त करने पर प्रदान की गई।आगामी शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए मानिकपुर बड़े के पूर्व उपसरपंच श्री जयप्रकाश पटेल द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में स्कुल टॉपर को क्रमशः 5 हजार एवं 10 हजार नगद राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी के व्याख्याता श्री अवधराम बेहरा ने किया तो आभार संस्था के प्राचार्य श्री धरमपाल पटेल ने किया ।इस दौरान शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष गण सर्व श्री जयरतन पटेल,श्री चूड़ामणि पटेल, श्री उग्रसेन साहू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री ईश्वर साहू, सरपंच प्रतिनिधि श्री शौकीलाल सहिस, उपसरपंच श्री प्रदीप पटेल,अधिवक्ता व नोटरी श्री रोहित पटेल,पंच प्रतिनिधि श्री सीताराम पटेल,एस एम डी सी के सदस्य गण श्री उग्रसेन पटेल, श्रीमती जान्हवी साहू, श्रीमती आकांक्षा बेहरा, श्री पनिक सिदार, श्री भुवन विजय मालाकार, श्री अगनु पटेल, श्री टीकाराम चौधरी,श्री नान्हूराम सामले,श्री अजय पटेल, श्री मित्रभानु मालाकार, श्री रोशन पटेल, संस्था के प्राचार्य श्री धरमपाल पटेल सभी व्याख्याता गण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी गण उपस्थित थे।






