
बरमकेला:- बरमकेला ब्लाक के अंतिम छोर कोठीखोल वानाचल क्षेत्र के ग्राम घोघरा में 11 फरवरी से 18 फरवरी तक होने वाले विश्वशांति हरीयज्ञ मेला व शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला को आज घोघरा ग्रामवासियों ने निमंत्रण देने पहुंचे हुए थे। जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा व उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने घोघरा में होने वाले विश्व शांति हरि यज्ञ मेला व शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में पूरी टीम भाग लेने की निमंत्रण स्वीकार कर आशीर्वाद लिए।
आयोजन कर्ताओं ने समस्त क्षेत्रवासियों को भी निमंत्रण देकर सादर आमंत्रित किए हैं।
आपको बता दें कि घोघरा ग्राम वासियों व आयोजन कर्ताओं ने बरमकेला सहित पूरे जिले भर के जनता जनार्दन को मीडिया के माध्यम से सादर आमंत्रित किए है । और निमंत्रण स्वीकार करने की निवेदन भी किये है।






