शिक्षासंगठनसम्मानसामाजिक

जानकी कॉलेज के रासेयो इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम  डुमरमुडा में हुआ शुभारंभ,विशेष शिविर ग्रामीण विकास नरवा, गरवा, घुरवा ,बाड़ी के लिए युवा थीम पर 8 से 14 फरवरी तक है आयोजित

शिविर दौरान किए जायेंगे विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य

रायगढ़/सुधीर चौहान।शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा  रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  का सात दिवसीय विशेष शिविर  शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का और जिला संगठक भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन,जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा  रायगढ़ के संस्था प्रमुख श्री शिरीष सारडा, सचिन तृप्ति अग्रवाल के सरंक्षण, शिक्षा शास्त्र के प्राचार्य प्रो तेजराम नायक , यूजी पीजी के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में
दिनांक 8 फरवरी से 14 फरवरी 2023तक ग्राम डूमरमुड़ा विकास खंड पुसौर जिला रायगढ़  के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय  के प्रांगण में ग्रामीण विकास नरवा, गरवा घुरुवा बारी अभियान पर आयोजित है।जिसका शुभारभ 8फरवरी को जनपद उपाध्यक्ष गोपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रासेयो प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी और विद्या की देवी मां सरस्वती जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

सर्वप्रथम राजकीय गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर  विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति गीतांजलि गुप्ता बी डी सी पुसौर,श्री अनिल गुप्ता पुसौर, माध्यमिक विद्यालय डुमरमुडा शाला समिति के अध्यक्ष मट्टू लाल चौहान ,माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ,शिक्षक सेट कुमार पटेल , प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठिका अर्चना बोरसे,शिक्षक दधिराम गुप्ता उपस्थित थे। प्रतिवेदन कार्यक्रम अधिकारी प्रो वीरेन्द्र ठेठवार द्वारा किया गया।जिसमें सात दिवस के दौरान किए जाने वाले गतिविधियों कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विशिष्ठ अतिथियों में प्रधानपाठक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता  शासकीय माध्यमिक विद्यालय डुमरमुडा ने अपने उद्गार में शिविर की प्रशंसा की कहा कि यह हमारे लिए हमारे स्कूल के लिए  किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं इसमें हमारा भरपूर सहयोग रहेगा। रासेयो  की विशेष शिविर में स्वयं सेवकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन समाज सेवा के लिए तथा जागरूकता अभियान स्वरूप  ग्रामीणों को जागरूक करना होता है ।शिक्षक सेट कुमार पटेल  ने कहा कि रासेयो शिविर में स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम मैं जागरूकता आती है।प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठिका अर्चना बोरसे व शिक्षक  दधि गुप्ता ने शिविर सफल होने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। 

अनिल गुप्ता पुसौर ने शिविर को व्यक्तित्व निर्माण विकास का मंच कहा।शिविर के थीम पर संक्षिप्त में प्रभावकारी चर्चा की ।शिविर उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष गोपी चौधरी ने शिविरार्थियों को मोटिवेट करते करते हुए कहा इन सात दोनो बहुत कुछ आप सीखेंगे और सिखाएंगे भी ।इससे आपके जीवन में सराहनीय परिवर्तन होगा। जीवन में आगे बढ़ते जाना हैं छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरूवा बारी  को  रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा शिविर के माध्यम  जन जन तक पहुंचा रहें हैं । शिविर में उल्लास उमंग के साथ लाभ लिजिए ।यह समय छात्र जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि भी हैं।  कार्यक्रम का संचालन व  आभार ज्ञापन जानकी कॉलेज ऑफ एजूकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के यूजी पीजी  प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने किया।इस अवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजूकेशन धनुहारडेरा रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो वीरेन्द्र ठेठवार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुनीता बारिक , प्रो यमन पटेल, प्रो मयंक डनसेना तथा रासेयो शिविरार्थियों की उपस्थिति रही।उक्ताशय के संबंध में जानकारी प्रेसविज्ञप्ति के माध्यम से
जानकी कॉलेज ऑफ एजूकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के यूजी पीजी  प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने दी है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button