कानूनराजनीति

जिले के नवपदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई से विधायक उत्तरी जांगड़े व कांग्रेस वरिष्ठजनों की सौजन्य मुलाकात

सारंगढ़। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आदरणीय श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जी से आज सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं समस्त कांग्रेस परिवार ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया।इस दौरान विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में चुना पत्थर खदान खुलने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर , भीषण गर्मी के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन को हो रही परेशानियों तथा वार्ड क्रमांक 14 नावापारा में वर्षों से बसे बस्ती क्षेत्र को फॉरेस्ट एरिया बताते हुए निजी जमीन हटाने संबंधी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग रखी।इसके साथ ही आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को समय पर केसीसी ऋण एवं खाद उपलब्ध कराने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के समग्र विकास, जनहित एवं विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु प्रशासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की।विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि जिले के विकास एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू जी के प्रशासनिक अनुभव एवं कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए जिले को विकास की नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी श्री संजय दुबे जी महराज, पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य श्री पुरुषोत्तम साहू जी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण मालाकार जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे जी, विधायक प्रतिनिधि श्री गनपत जांगड़े जी, श्री अजय बंजारे जी, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरिता गोपाल जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश पटेल जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामनाथ सिदार जी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतीश श्रीवास जी, सेवा दल महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता आनंद जी, जनपद सभापति श्रीमती शशि कोमल पटेल जी, श्री शंकर चौहान जी, युवा कांग्रेस नेता श्री रामेश्वर चन्द्रा जी एवं निज सहायक श्री चुनेंद्र लहरे जी सहित कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button