
बरमकेला:- बरमकेला के अघरिया भवन में ब्लॉक स्तरीय चौहान समाज द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयो को छूने के लिए प्रेरित किया गया।

algolist: 0;
multi-frame: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 294.23444;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 47;
कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र चौहान व गोपाल बाघे ने किया, कार्यक्रम मे सरायपाली विधायक चातुरी नन्द, पूर्व कलेक्टर के.एल. चौहान, जनपद अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान, डॉ गोविन्द चौहान, शिक्षा विभाग के नरेश चौहान (डीएमसी) डॉ. किशोर चौहान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 286.9326;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कलेक्टर के. एल. चौहान ने कहा कि, शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। आज सम्मानित हो रहे विद्यार्थी आने वाले समय में समाज और देश का नेतृत्व करेंगे। सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं।

वहीं सराईपाली विधायक चातुरी नंद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। चौहान समाज द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। शिक्षित युत्रा ही समाज और राष्ट्र की असली ताकत होते हैं। आज के विद्यार्थी कल के अधिकारी डॉक्टर, इंजीनियर और जनप्रतिनिधि बनकर समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से बडे सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 332.97552;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। करियर मार्गदर्शन सत्र में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। पूरे आयोजन में शिक्षा के प्रति जागरूकता, सामाजिक एकता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समाजजनों ने चौहान समाज ब्लॉक इकाई बरमकेला की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी पहल बताया।







