सम्मानसामाजिक

चौहान समाज ब्लॉक पुसौर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

पुसौर:- मंगल भवन दुर्गा मण्डप, पुसौर में चौहान समाज ब्लॉक इकाई पुसौर द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण, भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना था।कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।

विशेष आकर्षण के रूप में बिलासपुर संभाग के डिप्टी कमिश्नर श्री हरिशंकर चौहान जी ने गीत के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा को सामाजिक उत्थान एवं प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम बताया। वहीं संजय चौहान एवं उनकी रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं।कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन श्री खुशीराम चौहान एवं श्री लोचन चौहान गुरुजी द्वारा किया गया।इस अवसर पर चौहान समाज जिला अध्यक्ष श्री देव प्रसाद चौहान, बिलासपुर डिप्टी कमिश्नर श्री हरिशंकर चौहान, जिला संरक्षक महावीर गुरुजी, ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री खुशीराम चौहान,जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान ,जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री चेहरालाल चौहान,जिला सचिव दिगम्बर चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष श्री त्रिनाथ चौहान,ब्लॉक सचिव लोचन चौहान गुरुजी,जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ उजागर चौहान, जिला सह कोषाध्यक्ष,बंशीकिशोर चौहान, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनुसुइया चौहान, जिला संरक्षक अमृत चौहान गुरुजी, ब्लॉक उपाध्यक्ष ब्रजराज चौहान, डिग्रीलाल चौहान, ब्लॉक कोषाध्यक्ष डोलनारायण चौहान गुरुजी, ब्लॉक सह सचिव चूड़ामणि चौहान, भुवनेश्वर चौहान गुरुजी,मोहन चौहान, कानूनी सलाहकार मणिलाल चौहान, जिला महासचिव संतोष चौहान, जिला उपाध्यक्ष धनुर्जय चौहान,युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विजय लक्ष्मी चौहान, जिला महिला प्रकोष्ठ सचिव सुमन चौहान, संगठन मंत्री कमल चौहान, ब्लॉक संरक्षक संजय चौहान, युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र चौहान, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मेदनी चौहान, मीडिया प्रभारी पद्मलोचन चौहान सहित जिला, ब्लॉक, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, आठगैंहा अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम की सफलता में सहयोग प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारियों, समाजसेवियों, दानदाताओं, अभिभावकों एवं समाजजनों के प्रति चौहान समाज ब्लॉक पुसौर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button