राजनीतिसामाजिक

सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने बढ़ाई भवन निर्माण राशि, चौहान समाज ने जताया आभार

बरमकेला। चौहान (गांडा) समाज बरमकेला के लिए सामाजिक भवन निर्माण को लेकर सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े द्वारा की गई पहल सराहनीय रही। पूर्व में विधायक द्वारा समाज हित में 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई थी।बरमकेला में शुक्रवार को समाज की बैठक में पदाधिकारियों ने वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए भवन निर्माण के लिए राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग रखी, ताकि सामाजिक कार्यक्रमों का सुचारू संचालन हो सके।समाज की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा कर दी।भवन निर्माण स्थल पर बरसात के दिनों में पानी भराव की समस्या को देखते हुए समाज के प्रमुखों ने अप्रैल माह में राशि जारी करने का अनुरोध किया, जिससे निर्माण कार्य सुगमता से प्रारंभ हो सके। विधायक ने इस मांग पर सहमति जताते हुए अप्रैल माह में राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है।राशि बढ़ाए जाने पर चौहान समाज के जिला संयोजक सुभाष चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विषिकेशन चौहान, कमल चौहान,ब्लॉक सचिव संकीर्तन नंद, धर्मेंद्र चौहान, भुवन चौहान, महजूद दीपक सुदर्शन चौहान,सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button