स्वास्थ्यशिक्षासामाजिकसुरक्षा

चाटीपाली स्कूल में न्योता भोज और पालक-शिक्षक बैठक आयोजित,बच्चों ने उत्साह से लिया भोजन,पालकों ने शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर रखे सुझाव

बरमकेला। शासकीय प्राथमिक शाला चाटीपाली में न्योता भोज एवं पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

माता के जन्मदिन पर जुगेंद्र प्रसाद साहू ने कराया न्योता भोज

न्योता भोज का आयोजन प्रधान पाठक जुगेंद्र प्रसाद साहू द्वारा अपनी माता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को दाल-भात, सब्जी एवं पूरी परोसी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोजन ग्रहण किया। विद्यालय में इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आपसी भाईचारे के साथ सामुदायिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिलता है।

पालक-शिक्षक बैठक में शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा

न्योता भोज के बाद पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने सहभागिता की। बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन तथा शाला के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।इस दौरान पालकों ने विद्यालय में शिक्षकों के समय पर आने तथा बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

शिक्षकों ने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से समय पर विद्यालय भेजने तथा घर पर भी उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। पालकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से पालकों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए शाला के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही गई।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में दिनेश यादव, अध्यक्ष शाला विकास समिति, श्रीमती सुषमा, चुणामणी चौहान प्रधान पाठक माध्यमिक शाला, रामजीवन नायक सीएसी, जुगेंद्र प्रसाद साहू प्रधान पाठक, संतोष सिदार, रमेश रात्रे, श्रीमती गोमती सिदार, अमृता यादव शिक्षा वृत्त स्वयंसेवी, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, रसोइया समूह एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधान पाठक ने सभी पालकों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button