
बरमकेला। नदीगांव के सरपंच गौरीशंकर विश्वाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय नदीगांव एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को खीर, पूरी, मीठा, केला सहित स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला मुकेश कुर्रे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपंच गौरीशंकर विश्वाल, उपसरपंच दृष्टिदेव प्रधान, प्रधान अध्यापक ठंडाराम ओगरे, शिक्षक कृष्णचंद्र गुप्ता, गांव महिला प्रमुख श्रीमती पुष्पांजलि विश्वाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती स्नेहलता पांडे तथा शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक न्योता भोज में हिस्सा लिया। सरपंच गौरीशंकर विश्वाल ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करना सुखद अनुभव है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आपसी प्रेम, सहभागिता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में नंदकिशोर विश्वाल, विकास विश्वाल, बलराम विश्वाल, रोहित शर्मा, सुनील प्रधान, अच्युतानंद प्रधान, संजय निषाद, संपत यादव, गोवर्धन यादव, शरद बारिक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता दिव्या पटेल सहित गांव के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
न्योता भोज के दौरान बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।






