कानूनसंगठनसामाजिक

आदिवासी पीड़ित भाकुलाल की जमीन 3 दिनों में वापस करे नही तो भुगतने को तैयार रहे एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन – सुलोचना राठिया

आदिवासी के साथ तानाशाही अन्याय बर्दाश्त नही की जाएगी

घरघोड़ा:- सर्व आदिवासी समाज घरघोडा इकाई की महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुलोचना राठिया ने एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन द्वारा सताए गए गरीब आदिवासी पीड़ित भाकुलाल को उसका हक दिलाने के लिए हुंकार भरी है आर्थिक नाकेबंदी जैसे आंदोलन की चेतावनी दी है रायगढ़ जिले के आदिवासी बाहुल्य वनांचल क्षेत्र घरघोड़ा 5 वी अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन द्वारा आदिवासियों को ठगने का काम कर रही है उनके हितों से खिलवाड़ कर रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन द्वारा एनटीपीसी तिलाइपाली की कंचनपुर टॉउनशिप में आदिवासी गरीब किसान भाकुलाल उराव की निजी जमीन खसरा न 697 कुल रकबा 1.068 भूमि में एनटीपीसी टॉउनशिप में बाउंड्रीवाल लगाकर बनाकर लगभग 45 डिसमिस जमीन को जबर्दस्ती कब्जा करने का लिखित आरोप लगाया गया है ।

पीड़ित आदिवासी भाकुलाल उराँव ने सर्व आदिवासी समाज घरघोड़ा से मदद की गुहार लगाई है आवेदन पत्र पर सर्व आदिवासी समाज इकाई घरघोडा द्वारा संज्ञान लेते हुए एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 7 दिवस के भीतर आदिवासी गरीबपीड़ित किसान भाकुलाल उराँव को जमीन वापस कराने का प्रस्ताव पारित किया गया है । एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन पीड़ित आदिवासी गरीब भोलाभाला भाकुलाल की जमीन वापस नही करती है तो आर्थिक नाकेबंदी जैसे आंदोलन करने को बाध्य होगी ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button