Uncategorizedराजनीति

विधायक के घर अमरूद खाने पहुंचा भालू गिरा कुएं में,वन विभाग की लापरवाही से हुई मौत

रायगढ़/सुधीर चौहान:- एक बड़ी खबर धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज से सामने आ रही हैं जिसमे अमरूद के लालच में जंगली भालू कुएं में गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई है।आपको बता दे की उक्त घटना क्षेत्रिय विधायक लालजीत सिंह राठिया के घर के आंगन की है जहां कुआं काफी गहरा था और उसमें पानी भी भरा था। वहीं रात के समय भालू के साथ यह हादसा हुआ, जिसके कारण किसी को पता नहीं चला लेकिन जन जानकारी हुई तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई किंतु वन विभाग के लापरवाही करते हुए देर से आने की वजह से भालू की मौत हो गई।इस पूरे मामले में बताया जा रहा है की कुएं से भालू को जीवित निकालने में सफलता भी मिल गई किंतु जल्द उपचार नहीं मिलने के कारण भालू की मौत हो गई है। लगातार वन्य प्राणियों के मौत पर वन विभाग की कार्य प्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठने लगा है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button