कानूनकृषिव्यापार

धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, चंदन ट्रेडर्स के यहां 153 बोरी धान जब्त

सरिया में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई, स्टॉक और दस्तावेजों के मिलान में मिली अनियमितता; धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने प्रशासन की निगरानी तेज।

सरिया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध भंडारण और अनियमितताओं पर रोक लगाने जिला प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बरमकेला विकासखंड के सरिया स्थित चंदन ट्रेडर्स में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 153 बोरी अतिरिक्त धान जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीएम डी.एस. राजपूत के निर्देश पर संयुक्त टीम ने चंदन ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान में रखे धान के स्टॉक का उपलब्ध दस्तावेजों और अभिलेखों से मिलान किया गया।

जांच के दौरान अभिलेखों की तुलना में लगभग 153 बोरी धान का स्टॉक अधिक पाया गया। इस पर टीम ने मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत धान जब्ती की कार्रवाई की। साथ ही संबंधित कारोबारी को स्टॉक और दस्तावेजों का नियमानुसार संधारण करने के निर्देश दिए गए।

धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन की पैनी नजर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। अवैध भंडारण, परिवहन और स्टॉक में अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई से धान कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं, आने वाले दिनों में भी जांच अभियान जारी रहने की संभावना है।

अब देखना होगा कि जिले में धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन की यह सख्ती आगे कितनी प्रभावी साबित होती है।

स्वतंत्र भारत न्यूज़ 24 | हर खबर आपकी आवाज

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button