
बिलासपुर/पुसौर। रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम डुमरमुडा निवासी छत्तीसगढ़ गांडा समाज फेडरेशन के सलाहकार एवं बिलासपुर में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर श्री हरिशंकर चौहान जी की चाची जी का विगत रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों एवं शुभचिंतकों तथा समाज व क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

इस दुखद घड़ी में समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।विनम्र श्रद्धांजलि।ॐ शांति! 🙏🏻🙏🏻






