सामाजिकसम्मानसुरक्षास्वास्थ्य

डोंगरीपाली में मितानिनों के योगदान को मिला सम्मान, सरपंच बसंत चौधरी ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर किया सम्मानित

डोंगरीपाली/सुधीर चौहान। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों के सम्मान में ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में मितानिन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव की मितानिनों को श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उनके सेवाभाव, समर्पण और वर्षों से किए जा रहे जनहित के कार्यों की सराहना की गई।

ग्राम पंचायत भवन में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम सरपंच बसंत चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मितानिनों का सम्मान करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में मितानिनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान करती हैं।

सरपंच बसंत चौधरी ने कहा कि मितानिनें बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखरेख, सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाने तथा जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वे अपनी सेवाएं देने से पीछे नहीं हटतीं।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हासिल हुई उपलब्धियों में मितानिन कार्यक्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मितानिनों की निस्वार्थ सेवा, मेहनत और समर्पण ने इस कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण की एक उत्कृष्ट मिसाल बनाया है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में उनका योगदान हमेशा सराहनीय रहेगा।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच बसंत चौधरी, पंचायत सचिव भानु प्रसाद, पूर्व सरपंच चित्रसेन चौधरी, मितानिन जंबोवती चौहान, ज्योति पटेल, भगवती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मितानिनों का सम्मान उनके सेवा, संघर्ष और समर्पण को सम्मान देने का अवसर है। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में इनकी भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रहेगी।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button