सामाजिकसम्मानसुरक्षास्वास्थ्य

ग्राम पंचायत दुलोपाली में मितानिन दिवस पर मितानिनों का हुआ सम्मान

मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत दुलोपाली में गांव की मितानिनों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच सुभद्रा संकीर्तन सारथी भी मौजूद रहीं।

डोंगरीपाली/सुधीर चौहान। मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत दुलोपाली में गांव की मितानिनों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच सुभद्रा संकीर्तन सारथी भी मौजूद रहीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है।

सरपंच ने कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक जितनी भी उपलब्धियां रही हैं, उनके पीछे महत्वपूर्ण श्रेय मितानिन कार्यक्रम को जाता है। मितानिनों के निस्वार्थ सेवा और मेहनत के फलस्वरूप ही मितानिन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण का देश में सबसे शानदार उदाहरण है। इस मौके पर सरपंच सुभद्रा संकीर्तन सारथी, सचिव बासुदेव साव, सहायक सचिव सारथी सिदार, मितानिन संतोषी भोय, गुलापी बरिहा, आनंद कुंवर श्रीवास आदि उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button