कानूनक्राइम

रेत के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सुबह 6 बजे दी दबिश; 21 वाहन जब्त

लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में मचा हड़कंप, 1 चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी, 1 ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर कार्रवाई की जद में

रायगढ़/सुधीर चौहान। जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 21 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता दल ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में अचानक दबिश दी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने मौके पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की। जब्त वाहनों में 1 चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील कर दिया गया।

वहीं, 5 ट्रैक्टरों को पुलिस थाना खरसिया की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 10 ट्रैक्टरों को जिला कार्यालय परिसर में रखा गया है।

अवैध खनन पर विभाग की पैनी नजर

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। नियमों का उल्लंघन कर इस गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा एवं अनुराग बड़ा सहित खनिज उड़नदस्ता दल के सिपाही शामिल रहे।

खनिज विभाग की इस बड़ी कार्रवाई ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के कारोबार पर प्रशासन की नजर है। अब देखना होगा कि आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहती है या नहीं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button