
कमल चौहान के बड़े पिताजी थे दिवंगत जग्गूराम चौहान, आज सुबह 8:30 बजे बरमकेला में होगा अंतिम संस्कार
बरमकेला। चौहान समाज के लिए अत्यंत दुःखद खबर सामने आई है। चौहान समाज ब्लॉक बरमकेला के उपाध्यक्ष कमल चौहान के बड़े पिताजी एवं आदरणीय जग्गूराम चौहान का आज रात्रि में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों, सामाजिक बंधुओं एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिवंगत जग्गूराम चौहान के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन से शोकाकुल परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस कठिन घड़ी में समाज के लोगों द्वारा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत जग्गूराम चौहान का अंतिम संस्कार आज सुबह 8:30 बजे बरमकेला में किया जाएगा। चौहान समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं एवं सदस्यों से अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की अपील की गई है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति! शांति!! शांति!!!






