
खरसिया : सुप्रसिद्ध कवयित्री प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ को स्व. श्री ओलेश्वर प्रसाद कौशिक स्मृति साहित्य आयोजन समिति बनडभरा (जिला जांजगीर चांपा, छग.) के तत्वावधान में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि कवयित्री प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ साहित्यिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के पूर्व से ही निरंतर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहीं हैं। रायगढ़ जिले में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामवासियों के बीच प्रेरणा प्रदान करते हुए बेटियों को पढ़ाने की अपील करतीं रहीं जिसकी काफी सराहना हुई।

प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ अपने सावित्रीबाई फुले महिला संगठन के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के हित एवं शिक्षा के लिए अनेक कार्य किए हैं। अभी वर्तमान में खरसिया के मदनपुर हायर सेकंडरी स्कूल में रसायन विषय पर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर शिक्षा दान कर रहीं हैं। जो सराहनीय है।
समय-समय पर विभिन्न मंचों एवं संस्थाओं से सम्मानित होतीं रहीं प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ को बनडभरा में आयोजित विराट कवि सम्मेलन के मंच पर सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया गया है जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
इस महत्वपूर्ण सम्मान के लिए प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ ने कार्यक्रम के संयोजक श्री शशिभूषण स्नेही जी, समिति के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार कौशिक जी एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ सुप्रसिद्ध साहित्यिक संगठन काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया की अध्यक्ष हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम गुप्ता, संरक्षक मनमोहन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश नारायण बंजारे, सचिव जमुना चौहान, सह- सचिव सुखदेव राठिया, संतोष मिरी, महेंद्र राठौर, लखन राठौर , वेदराम चौहान, गुलशन खम्हारी,अजय पटनायक, कमलेश यादव, हितेंद्र पाण्डे, विनोद डड़सेना,महत्तेर देवांगन, लीलाधर प्रजापति, लोकनाथ ताण्डेय, वेदकांति रात्रे, तिलक तनौदी स्वच्छंद, इन्दु साहू, प्रीति रात्रे, केशिका साहू, नेहा ठेठवार, पूर्णिमा चौधरी ,सत्य नारायण बरेठ, सोनू बरेठ, संतराम कुम्हार, कौशल्या खुराना,हर्षिता गुप्ता जलेश्वरी गेंदले, रवीना प्रधान आरती मेहर आदि मंच के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए।
इसके साथ ही साथ ‘प्रिया’ को प्रदेश के वरिष्ठ कवि अशरफी लाल सोनी, ग्राम पंचायत पतरापाली सरपंच छेदीलाल राठिया, ग्राम पंचायत घघरा सरपंच प्रतिनिधि विक्की राठौर, मितानिन हेमलता गुप्ता, सुप्रसिद्ध हास्य कवि रामानंद त्रिपाठी, मनीराम मितान,शरद यादव सुप्रसिद्ध वीर रस कवि ईश्वर साहू ‘आरूग’, अन्नपूर्णा पवार, गीतकार उमाकांत टैगोर, , ज्योतिषाचार्य राधेश्याम पटेल,युवा मितान क्लब के अध्यक्ष ब्रजकिशोर नायक, सावित्रीबाई फुले महिला स्व सहायता समूह के सभी सदस्य, नव किरण ग्राम संगठन के सभी सदस्य, कवि भुवन गुप्ता, भाई आर्यन, आसु गुप्ता, बहन पूजा गुप्ता एवं पूरे गुप्ता परिवार ने हर्षोल्लास पूर्वक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किए।






