
सारंगढ़॥ सारंगढ़ ज़िला मुख्यालय के होटल ओम श्री में दिनांक 11.03.2023 दिन शनिवार को आईएमए सारंगढ़ का होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के सभी चिकित्सक सपरिवार उपस्थित रहे तथा सभी ने एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली पर्व की शुभकामनाएँ दी उक्त आशय की जानकारी आईएमए सारंगढ़ के सचिव डॉ दिनदयाल साहू तथा अध्यक्ष डॉ जे एन शुक्ला जी ने दी है l सारंगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ जे एन शुक्ला (मेडिसिन विशेषज्ञ ) अध्यक्ष, भटगाँव के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ सत्येंद्र जयसवाल (शल्य चिकित्सक), सरसिवा के मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ सुरेश खूँटे सारंगढ़ के वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ ज्योति त्रिपाठी तथा भटगाँव के प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ सुष्मिता जयसवाल उपाध्यक्ष, सारंगढ़ से डाॅ दिनदयाल साहू (फ़िज़िशियन एवं सोनोलोजिस्ट ) सचिव, सारंगढ़ के मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ राकेश पटेल कोषाध्यक्ष तथा सारंगढ़ के डाॅ अनुप अग्रवाल (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ), डाॅ केनन डेनीयल चिकित्सा अधिकारी बरमकेला, डाॅ राजेश प्रधान चिकित्सा अधिकारी बिलाईगढ़ सह सचिव उपस्थित द साथ ही सारंगढ़ ब्लॉक मेडिकल ऑफ़िसर डाॅ आर एल सिदार (शल्य क्रिया विशेषज्ञ) सारंगढ़ ब्लॉक कोर्डिंनेटर, डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव (महिला रोग विशेषज्ञ)भटगाँव ब्लॉक मेडिकल ऑफ़िसर बिलाईगढ़ का कोर्डिंनेटर तथा डॉ अवधेश पाणिग्रही (सरिया ब्लॉक मेडिकल ऑफ़िसर ) बरमकेला का ब्लॉक कोर्डिनेटर उपस्थित रहे।
साथ ही साथ सारंगढ़ ब्लॉक के डॉ नरेंद्र रात्रे (चिकित्सा अधिकारी) तथा डॉ किरण चौहान (चिकित्सा अधिकारी),बिलाईगढ़ ब्लॉक के डॉ प्रकाश कुर्रे (चिकित्सा अधिकारी) तथा डॉ आयुष अग्रवाल (चिकित्सा अधिकारी ), बरमकेला ब्लॉक के डॉ संजय पटेल (चिकित्सा अधिकारी), डॉ ममता पटेल (चिकित्सा अधिकारी) तथा सरसिवा के डॉ अरोसिया (महिला तथा शिशु रोग विशेषज्ञ ) तथा ज़िले के अन्य सभी चिकित्सक गन उपस्थित रहे।

नव नियुक्त IMA अध्यक्ष डॉ जे एन शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों चिकित्सकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा होली की हार्दिक बधाई दी तथा साथ मिलकर एकजुट होकर चिकित्सकों की समस्या को दूर करने तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य के विकाश के लिए काम करने की बात कही l
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला चिकित्सकों तथा अन्य महिलाओं का पुष्प गुक्ष से अभिनंदन किया और श्री राधाकृष्णा हॉस्पिटल सारंगढ़ में नव पदस्थ स्त्री प्रसूति तथा निःसंतानता विशेषज्ञ डॉ माधवी कारेमोरे और बाल नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ अभ्यंचल किशोर झा जी का भी स्वागत आईएमए सारंगढ़ में किया गया।






