कानूनशिक्षासामाजिक

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने निर्वाचन कार्य हेतु निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 07 अप्रैल 2023/ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने निर्वाचनों के मद्देनजर भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कक्ष, ईवीएम के रखरखाव हेतु स्ट्रांग रूम, प्रशिक्षण कक्ष, मतदान के दौरान सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए कक्ष आदि का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने संबंधित निर्माण एजेंसी को तय समय पर सभी कार्यों को पूरा करने को कहा। इसके अलावा भवन में पानी, विद्युतीकरण, महिला और पुरूष वर्गों के लिए पृथक-पृथक से शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी उपस्थित थीं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button