संगठनसम्मानसामाजिक

खुशी व सदभावना का दिन है, अंबेडकर का जन्मोत्सव-गनपत चौहान


घरघोड़ा:- चौहान समाज द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई घरघोड़ा के नवापारा सामुदायिक भवन में भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर का जन्मदिन उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे चौहान समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गनपत चौहान ने कहा कि आज खुशी व सद्भावना का दिन है सभी वर्गों के लोगों के द्वारा भारतरत्न बाबा साहेब का अपने अपने स्तर से विविध समारोह आयोजित कर जिन्हें स्मरण करते हुए गुणगान किया जा रहा है,वे दलितों,पिछड़ी जातियों व अल्पसंख्यको के मसीहा हैं उन्होंने यह भी कहा कि आज उनके बनाए हुए संविधान को राजनीति में बैठे लोग अपने सुविधाओं के अनुरूप लोकसभा में बदलाव कर कानून बना लिए जा रहे है,जो अत्यंत ही दूर्भाग्य जनक बात है,बाबा साहेब के इतिहास के संदर्भ में मोहन चौहान गुरूजी ने कहा कि यदि कांशीराम जी जैसे शक्श नहीं होते तब एक षड्यंत्र के तहत जिस तरह देश में बाबा साहब के कद को छोटा करने का प्रयास किया जा रहा था,उसमें सफल भी हो जाते उन्होंने उपस्थित लोगों से यह भी कहा कि वर्ण व्यवस्था के लिए 6743 जातियों को बांट दी गई,वर्ण व्यवस्था के संदर्भ में विस्तार पूर्वक बतलाते हुए साइमन कमीशन, गोलमेज सम्मेलन,कम्युनल अवार्ड के संदर्भ भी विस्तृत जानकारी दी |साथ ही साथ रामनाथ चौहान तमनार, गंगाराम चौहान महासचिव, घासीराम चौहान घरघोड़ा अध्यक्ष, करमसिंह चौहान जिला सचिव, लम्बोदर चौहान रेंगालबहरी सहित अनेकों वक्ताओं ने विस्तार पूर्वक अपने विचार व्यक्त किया जाता रहा,बाबा साहब के जन्मोत्सव पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर धूप-दीप प्रज्ज्वलित करते हुए उपस्थित छात्रा प्रतिभा चौहान व कल्पना पैंकरा के हाथों केक कटवाया गया बाबा साहब अंबेडकर का जयकारा लगाते हुए जिनके चित्र के सामने नतमस्तक हो प्रशाद के रुप में केक ग्रहण किया गया, डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव घरघोड़ा व तमनार ब्लॉक के द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित की गई घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अमरनाथ चौहान,तमनार ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम चौहान, लंबोदर चौहान, रामनाथ चौहान विशेष रुप से आमंत्रित थे उक्त अवसर पर घरघोड़ा ब्लॉक कोषाध्यक्ष नोहर सिंह चौहान,अरूण चौहान,अशोक चौहान, पदुमलाल चौहान,चन्द्र सेन चौहान,सगुनसाय चौहान,बोधन चौहान, सहित अनेकों सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही उक्त जन्मोत्सव समारोह का संचालन व आभार व्यक्त सीताराम चौहान ने किया !

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button