
बरमकेला:- आज दिनांक 07 मई 2023 को छत्तीसगढ़ चौहान (गांड़ा)समाज विकास खंड बरमकेला के ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी ,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव,सह सचिव,कोषाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी ,सूचना प्रभारी कुल 07 पदाधिकारी का चुनाव लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया में कुल 16 व्यक्तियों ने नामांकन भरा।जिसमे दो अध्यक्ष पदों के उम्मीदवार नेअपना नामांकन चुनाव पूर्व वापस ले लिया।
अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सचिव तीन पदों के लिए ,एक से अधिक सदस्य होने के कारण ,लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव हुआ ,वही 4 पदों कोषाध्यक्ष,सहसचिव,मीडिया प्रभारी एव सूचना प्रभारी के लिए एक एक नामांकन आवेदन आने की वजह से उन्हें निर्विरोध घोषित किया गया। जबकि अध्यक्ष उपाध्यक्ष ,सचिव के लिए कुल 9 व्यक्तियो ने प्रत्याशी के रूप में चुनाव में भाग लिए,जिसमे अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी श्री बृशिकेशन चौहान ,कार्तिक राम चौहान,रविशंकर चौहान ,सुभाष चौहान ने भाग लिया। बृषिकेशन चौहानप्रथम स्थान में आने की वजह से उन्हें ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए घोषणा किया गया।वही उपाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी कमल चौहान एव ओमप्रकाश चौहान उम्मीदवार रहे,जिसमे प्रथम पर कमल चौहान आने के कारण,उन्हे उपाध्यक्ष पद के लिए घोषणा किया गया।तथा सचिव पद के लिए 3 उम्मीदवार, देवचरण चौहान,श्री धनीराम चौहान संकीर्तन ने अपना किस्मत अजमाया,जिसमें प्रथम स्थान पर श्री संकीर्तन नद को सचिव पद लिए घोषणा की गई।शेष 4 पद कोषाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी,सूचना प्रभारी के लिए एक एक नामांकन आवेदन आने के कारण उन्हे निर्विरोध हुए।जिसमे कोषाध्यक्ष श्री गोवर्धन चौहान,सह सचिव रामकृष्ण चौहान,मीडिया प्रभारी सुधीर चौहान,सूचना प्रभारी गणेश राम चौहान की घोषणा की गई।
इस सामाजिक चुनाव को जमीनी स्तर पर मूर्त रूप देने बरमकेला कोर कमेटी के सदस्य, चूड़ामणि चौहान गुरुजी, भुवन चौहान गुरुजी, कार्तिक राम चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, गोपाल प्रसाद बागे, संकीर्तन नंद गुरुजी, सुदाम चौहान, गोकुल चौहान, प्रफुल महानंद, वेद चौहान, लक्ष्मण चौहान, ऋषिकेश चौहान,श्री शर्मा चौहान में पूरी तन्मयता व निष्ठा के साथ ,अपना तन मन धन ब समय लगाकर ,महत्वपूर्ण योगदान दिए है,वे निश्चित ही धन्यवाद के पात्र है।साथ ही साथ उन सभी सामाजिक बंधुओं का भी आभार जिन्होंने इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।

सामाजिक चुनाव प्रक्रिया के लिए पुनीत राम चौहान, सुभाष चौहान गुरुजी, राजेंद्र चौहान गुरुजी को बरमकेला सामाजिक कोर कमेटी के द्वारा निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था।निर्वाचन अधिकारियों द्वारा समाज के निर्वाचन नियमावली का पालन करते हुए,निष्पक्ष ब शांति पूर्ण चुनाव कराने में सफल रहे। निर्वाचन अधिकारीयो ने निर्वाचन को निर्भिग्न रूप संपादित करने के लिए अपने टीम में गजानंद चौहान गुरूजी द्वारा ग्रेड 2 का काम, महावीर चौहान गुरूजी द्वारा मत पर्ची वितरण, देवराज दीपक व घनस्याम चौहान द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम प्रभारी, धनेश चौहान सचिव व ठाकुरराम चौहान द्वारा मत पेटी सुरक्षा, गंगाधर चौहान जी रेलवे द्वारा वोटिंग बूथ निगरानी का काम सौंपा गया , मत गणना के समय श्री श्याम लाल सचिव, व गिरधर हरिपाल को टीम साथ मतगणना में शामिल किया गया, भोजन व्यवस्था का भार पूर्ण रूप से गुरूजी चूड़ामणि चौहान द्वारा निभाया गया।
अंत में निर्वाचन अधिकारियों में नव निर्वाचित समस्त पदाधिकारियो के बधाई देते हुए,उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।साथ ही साथ समाज उन तमाम सामाजिक बंधु का आभार प्रकट किया,जिन्होंने इस सामाजिक चुनाव में भाग लेकर अपना मतदान किए,उन्हे भी धन्यवाद ज्ञापित किया।






