
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा-दसवीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा-बारहवीं) की मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव एवं मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के परिणाम में कक्षा 10वीं में 90.33% अंक के साथ गोव्ट हायर सेकेंड्री स्कूल किरोड़ीमल नगर की छात्रा साक्षी चौहान पिता रमेश चौहान माता श्रीमती कविता चौहान ग्राम कोसमपाली ने अर्जित किया है।

रायगढ़ जिले के कोसमपाली निवासी साक्षी चौहान छात्रा ने शासकीय स्कूल में पड़कर भी 90.33% अंक अर्जित कर जिले के साथ साथ अपने स्कूल तथा अपने समाज के साथ अपने घरवालों का नाम रौशन किया है। और जिले का मान बढ़ाया है।
छात्राओं को अपने स्कूल व समाज के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने साक्षी चौहान को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेषित की है।






