शिक्षासम्मानसामाजिक

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस वॉलिंटियर्स की भावपूर्ण सहभागिता

कलेक्टर सिन्हा एव सीईओ अविनाश मिश्रा भी पहुंचे कार्यक्रम में

200 से अधिक स्कूली बच्चों ने देश भक्तिपूर्ण चित्र बनाकर किया शहीद विप्लव को याद

रायगढ़ । 20 मई शनिवार को कमला नेहरू उद्यान का परिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के नाम समर्पित था शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंती अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के सदस्य एवं पदाधिकारी, त्रिपाठी परिवार के सदस्य रायगढ़ के जागरूक लोगों के बीच स्कूली बच्चे देश के सेना और जवानों पर केंद्रीत चित्रों को अपने रंग ब्रश और कूची से उकेरने में तल्लीन होकर अपनी भावनाओं को आकार देते हुए रायगढ़ के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को उनकी जयंती पर याद कर रहे थे । विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जहां चित्रकला के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को कर्नल विक्रम त्रिपाठी अनुजा त्रिपाठी एवं मास्टर अबीर के चित्र प्रिंटेड टी शर्ट वितरित किए गए वहीं दूसरी आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं के साथ सहयोग कर्ताओं के लिए आमपना शरबत एवं स्वल्पाहार की बेहतर व्यवस्था की गई थी वहीं दिव्य शक्ति संगठन के सदस्यों द्वारा कमला नेहरू पार्क के प्रवेश द्वार पर लोगों को लस्टी मट्‌ठा पिलाकर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला पंचायत के सीईओ अबिनाश मिश्रा ने पहुंचकर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पत किया कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि शहीदों की मजारों पर हर बरस लगेंगे मेले .. वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशा होगा …और उनके इस पंक्ति को सुनते ही परिवेश शहीद विप्लव त्रिपाठी अमर रहे के नारों से गूंज उठा । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठन एवं सामाजिक संस्थाओं से प्रतिनिधि, त्रिपाठी परिवार के सदस्यों के उपस्थिति के बीच स्कूली बच्चों ने देश के शहीद जवानों को नमन करते हुए चित्रांकन पेंटिंग के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की एवं देश के वीर जवानों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं उपस्थित अतिथियों के हाथों चुने हुए छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश मिश्रा ने भी अपने उद्बोधन में शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए याद किया । आभार प्रदर्शन पत्रकार एवं संपादक युवाओं के मोटीवेटर रामचंद्र शर्मा द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन राजेश पटनायक एवं भोजराम पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । कार्यक्रम में शहीद कर्नल बिप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी एवं माता आशा त्रिपाठी के साथ सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य एवं रोटरी क्लब, विप्र संगठन फाउंडेशन के रामचंद्र शर्मा, एवं अन्य पदाधिकारी, दिव्य शक्ति महिला संगठन के कविता बेरीवाल एवं सदस्य, अग्रसेन सेवा संघ के पदाधिकारी एनसीसी के कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक के साथ जिला कबड्डी संघ, अन्य सामाजिक संगठन के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही ।
रायगढ़ के सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के जयंती अवसर पर कमला नेहरू पार्क रायगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित देश के जवान विषय पर केंद्रित चित्रकला पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी अपनी उपस्थिति एवं व्यवस्था संबंधी सहयोग देने में सक्रिय रहे। एनएसएस के जिला संगठक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ स्वयंसेवक नीरज सहीस, नवीन कुमार दुबे, करण सारथी, सुशांत पटनायक, खुशबू साहू, अंजली सोनी, पूर्णिमा सिदार, प्रीति सिदार, चांदनी प्रधान, मुस्कान कर्ष इत्यादि स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। स्वयंसेवकों ने जहां इस आयोजन में बच्चों को बैठाने से लेकर सरबत पिलाने और विभिन्न प्रकार की व्यवस्था में अपना सहयोग दिया वही स्वयंसेवक नवीन दुबे ने देशभक्ति पूर्ण गीतों से शहीद कर्नल बिप्लव त्रिपाठी को याद किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button