
शीघ्र प्रारंभ करने ठेकेदार ने ग्रामीणों को लिखकर दिया था शपथ पत्र
घरघोडा:- छाल रोड निर्माण के कछुआ चाल को लेकर ग्रमीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है । ग्राम चारमार के लोगो को सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है । गुस्साए ग्रामीणों ने घरघोडा छाल रोड में ग्राम चारमार के लोगो ने चक्का जाम कर दिया था । ग्रामीणों की मुख्य माँग सड़क निर्माण को जल्द से जल्दी डामरीकरण कर सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाए ।

गुस्साए ग्रामीणों को मिला झूठा आश्वासन
विदित हो कि कुछ दिन पहले सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था और कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की थी चक्का जाम करने के बाद ठेकेदार प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को शांत कराने झूठा आश्वासन शपथ पत्र में लिखित दिया कि 15 तारीख तक आपका कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। अगर कार्य को जल्द प्रारंभ नहीं किया गया तो 15 तारीख तक कैसे होगा पूर्ण? लेकिन आज पर्यंत तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है,सिर्फ दिखावे के लिए एक दिन कार्य कराया और फिर बंद करा दिया गया। आपको बता दें कि नावापारा से चारमार तक का डामरीकरण मामले में अभी तक ठीक से डब्लू एमएम मटेरियल को नहीं डाला जा रहा है। रोल के मामले में पूरा लीपापोती का कार्य किया जा रहा है।

इसी रास्ते से बच्चे जाते हैं स्कूल,आने जाने में होगी दिक्कत
अभी 16 जून से बच्चों का स्कूल भी खुल जाएगा और इसी रास्ते में बच्चों का स्कूल आवागमन होता है। बच्चो को स्कूल आने जाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर रोड की ऐसी स्थिति रही तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ऐसे में ग्रामीणों के द्वारा मांग किया गया है कि अति शीघ्र डामरीकरण करवा कर कार्य को पूर्ण करने की मांग की है।
जानकारी के बावजूद भी विभागीय अधिकारी मौन
आपको बता दें कि चक्का जाम होने के बाद आनन-फानन में ठेकेदार द्वारा झूठा आश्वासन तो दिया गया लेकिन खबर अखबारों की सुर्खियां में रही लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने जाकर निरीक्षण कर कार्य को जल्द पूर्ण कराने निर्देश तक नहीं दिया। अब आगे देखना होगा कि खबर चलने के बाद विभागीय अधिकारी ध्यान देकर कार्य को पूर्ण करवाते हैं या नहीं।






